• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search
  • Jaunpur

जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
June 30, 2020
164
जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जफराबाद विधायक हरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन मण्डी अधिनियम 1964 में लागू हुआ था। तब इसकी दर 25 पैसे से लेकर 50 पैसे सैकड़े की थी जो बढ़ते-बढ़ते 2 प्रतिशत तक हो गई। इसके साथ ही 0.5 प्रतिशत सरचार्ज (सेस) के रूप में कर दिया गया जो कि 2.5 प्रतिशत हो गया। प्रदेश के आसपास के राज्य में या तो मण्डी शुल्क नहीं है और अगर है तो उनकी दर बहुत कम है जिसकी वजह से यहां का व्यापार पड़ोसी राज्यों में चला जाता है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया मण्डी शुल्क पूर्णतः समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मण्डियों के अन्दर जो 2.5 प्रतिशत टैक्स लगा था उसको 1.5 प्रतिशत व 0.5 प्रतिशत सरचार्ज करके 2 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे पिछली पीढ़ियों से काम करने वाले आढ़तियों व व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जिला महामंत्री रवि मिंगलानी, संतोष अग्रहरी, बनवारी लाल साहू, राकेश जायसवाल, आशीष गुप्ता ‘आशु’, सोमेश्वर केसरवानी, संजय केडिया, संजीव यादव, संजय जाण्डवानी, योगेश साहू, इन्द्रजीत मौर्य, हफीज शाह आदि मौजूद रहे।
जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जफराबाद विधायक हरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन मण्डी अधिनियम 1964 में लागू हुआ था। तब इसकी दर 25 पैसे से लेकर 50 पैसे सैकड़े की थी जो बढ़ते-बढ़ते 2 प्रतिशत तक हो गई। इसके साथ ही 0.5 प्रतिशत सरचार्ज (सेस) के रूप में कर दिया गया जो कि 2.5 प्रतिशत हो गया। प्रदेश के आसपास के राज्य में या तो मण्डी शुल्क नहीं है और अगर है तो उनकी दर बहुत कम है जिसकी वजह से यहां का व्यापार पड़ोसी राज्यों में चला जाता है।
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया मण्डी शुल्क पूर्णतः समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मण्डियों के अन्दर जो 2.5 प्रतिशत टैक्स लगा था उसको 1.5 प्रतिशत व 0.5 प्रतिशत सरचार्ज करके 2 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे पिछली पीढ़ियों से काम करने वाले आढ़तियों व व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जिला महामंत्री रवि मिंगलानी, संतोष अग्रहरी, बनवारी लाल साहू, राकेश जायसवाल, आशीष गुप्ता ‘आशु’, सोमेश्वर केसरवानी, संजय केडिया, संजीव यादव, संजय जाण्डवानी, योगेश साहू, इन्द्रजीत मौर्य, हफीज शाह आदि मौजूद रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव में जमीनी विवाद में रविवार की शाम दो पक्षों में जमकर चली लाठियां जिसमें चार लोग घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में लाया गया जहां एक कि गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से शरद कुमार 30 पुत्र गंगा प्रसाद सुरेमा 52 व अरविंद कुमार 18 पुत्र गंगा प्रसाद व कंचन 25 पत्नी प्रमोद कुमार तथा दूसरे पक्ष से मिथलेश यादव 30 पुत्र बासदेव बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में लाया गया जहां शरद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे ग्राम खरौना में मनोज राजभर के यहां सोमवार की रात बारात आयी थी दहेज व तिलक न मिलने पर दूल्हे ने मचाया तांडव। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात शाहगंज से सटे ग्राम नटौली में मनोज राजभर की लड़की प्रियंका की शादी थी निश्चित समय पर बारात थाना खेतासराय के ग्राम पारा कमाल से आई। लड़की पक्ष ने आवा भगत की सारी रस्में रीति रिवाज के अनुसार सिंदूरदान तक हो गया। सुबह खिचड़ी के समय दूल्हे ने दहेज में सोने की सिकड़ी व तिलक के पैसे मांगने लगा तो लड़की पक्ष वालों ने असमर्थता जाहिर की तो दूल्हा नाराज हो गया घरातियों बरातियों में कहा सुनी होने लगी। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर ले आई। जबकि लड़की पक्ष के कथानुसार की लड़की पक्ष ने लाक डॉउन को देखते हुए शादी शादी इंकार कर दी गई थी। परन्तु दूल्हे पंकज पुत्र दलसिंगार के आग्रह पर शादी का दिन पड़ा और बारात आई लड़की पक्ष ने दहेज की कोई बात नहीं की थी लडके पक्ष ने भी कहा था मुझे दहेज नहीं लड़की चाहिए। फिलहाल दोनों पक्षों को कोतवाली में बिठाया गया है। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

  • TAGS
  • Jaunpur
  • Jaunpur Udyog Trade Board submitted a memorandum to the MLA
  • जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleजनकल्याण समिति ने किया ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी अभियान का शुभारंभ
    Next articleआनंद देव तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    Jaunpur News: प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित: देवब्रत...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 23, 2026

    Jaunpur news: चकरोड के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 23, 2026

    Jaunpur News:दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की हुई मौत

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 23, 2026
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    • Home
    • Trending
    • Jaunpur
    • Varanasi
    • Advertise
    • Delhi
    • Viral
    • About Us
    • Contact Us
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]