JAUNPUR NEWS : विद्युत स्पर्शाघात से युवक की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : विद्युत स्पर्शाघात से युवक की हुई मौत

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अरूवा निवासी सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय अमर पाल प्रजापति 23 वर्ष की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगंज के चैनपुर में लालजी प्रजापति मोटर सर्विस सेंटर चलाते हैं जहां वह अपने छोटे भाई सुनील कुमार और मजदूरों के साथ गाड़ी धुलने का कार्य करते थे। प्रतिदिन की भांति आज भी दोनों भाई सुबह सर्विस सेंटर पर आए दोपहर को करीब 4.15 बजे सुनील किसी कारणवश मशीन तथा विद्युत का कनेक्शन था, उस कमरे के अंदर गया तो अचानक विद्युत तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से वह घायल हो गया। आस—पास के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई है जिसमे यह छोटा था। अभी यह स्नातक का छात्र है। करीब 3 वर्ष पूर्व मृतक सुनील का हाथ भी इसी मशीन में फंस जाने के कारण कट गया था। फिर भी वह किसी तरह अपने भाई के काम में हाथ बटाता था। उसके बड़े भाई लालजी। घर के अन्य परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई लालजी ने थाने पर इसकी लिखित सूचना दे दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA