नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें: डीएम

नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें: डीएम

ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जनपद के शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को 1752 बूथों के माध्यम से पोलियो की खुराक पिलाया जा रहा है। तत्क्रम में रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना कटेहरी में फीता काटकर अभियान तथा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर बूथ का शुभारम्भ किया। अभियान दिवस को जनपद के 318186 बच्चों को 1752 बूथो पर पोलियों की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। बूथ दिवस पर दवा पीने से बंचित बच्चों को 11 से 15 दिसंबर तक 689 टीम, 63 ट्रॉजिट टीम तथा 17 मोवाइल टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा पिलाया जायेगा।
इसके बाद भी किसी कारण से दवा पीने से छूटे हुए बच्चों को 18 दिसंबर 2023 को बीटीम गतिविधि के दौरान पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जायेगा। जिलाधकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रविवार को अभियान दिवस पर जनपद मे निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर ही पोलियो की खुराक से आच्छादित कराया जाय। सभी नामित नोडल अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें जिससे अभियान मे अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके साथ ही टीकाकरण में आने वाली किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण करायें। ग्राम प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा कार्यक्रम मे अपेक्षानुसार सराहनीय सहयोग किया गया।
इस अवसर पर डा. राजकुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. रामानन्द सिद्वार्थ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. आशुतोष सिंह नोडल अधिकारी, आशू सिंह एसएमओ एनपीएसपी, आरती यादव डीएमसी, डा. अंकुश वर्मा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी, भूपेश वर्मा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कटेहरी, खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी, विकास श्रीवास्तव वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर, विद्यालय के समस्त स्टाफ, ग्राम प्रधान कुड़िया चितौना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA