JAUNPUR NEWS : निर्वाचन के कार्य में शिथिलता बरतने पर एसडीएम ने लगायी फटकार
बीएलओ व सुपरवाइजर का वेतन रोकने का दिया आदेश
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। निर्वाचन कार्य निरीक्षण हेतु उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रविवार को खुटहन के ग्राम विकास इंटर कालेज पहुंचे जहां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन न करने पर सुपरवाइजर पवन सिंह एवं बीएलओ कुसुम शर्मा को फटकारते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया। एसडीएम की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। रविवार को एसडीएम शैलेन्द्र कुमार खुटहन के ग्राम विकास इंटर कालेज पहुंचे। वहां सुपरवाइजर एवं बीएलओ का आगामी आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं एआरओ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सरोज को चेतावनी दी। साथ ही कहा कि बीएलओ को चेताया कार्य में शिथिलता पाई गयी तो कठोर कार्रवाई किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














