बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे यादवेन्द्र दत्त जी
पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने किया भावपूर्ण स्मरण
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि बुधवार को राजा श्री कृष्ण दत्त इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी जहां कलेज के प्रबन्धक डॉ. सत्यराम प्रजापति ने कहा कि राजा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के विद्वान होने के साथ समाज के प्रति गहरी संवेदना रखने वाले व्यक्तित्व थे।
इसी क्रम में उप प्रबंधक जियाराम यादव ने कहा कि राजा साहब के हृदय में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विशेष स्थान था। उन्होंने राजा साहब के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़ी अनेक घटनाओं का उल्लेख किया।
कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि बाढ़ के समय सरकारी सहायता पहुंचने से पहले ही राजा साहब की ओर से गरीबों और बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंच जाती थी। यह उनके सेवाभावी और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है।
वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडेय ने राजा साहब के राम मंदिर निर्माण आंदोलन में कारसेवा से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुये उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान पर प्रकाश डाला।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने राजा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की संक्षेप में चर्चा करते हुए कहा कि राजा साहब जैसा व्यक्तित्व “न भूतो न भविष्यति” रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी के संघीय अधिकारी लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमचन्द, डा. विश्वनाथ, डा. बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राम प्रताप, डा. रमेश, पवन साहू, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रसाद, अनिल, सुभाष, रंजना चौरसिया, रंजन प्रजापति, पूजा सिंह सहित तमाम शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।











