HomeJaunpurJaunpur News: विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

Jaunpur News: विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

  • विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत रणजीत कुमार, सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह की देख-रेख में विशेष लोक अदालत हुआ। उक्त विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों से कुल 36 वाद चिन्हित किये गये जिसमें से कुल 18 मामलों में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया।

 

 

 

 

Must Read