Jaunpur News: कायस्थ महासभा की महिला शाखा का हुआ पुनर्गठन
Jaunpur News: कायस्थ महासभा की महिला शाखा का हुआ पुनर्गठन
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला शाखा का पुनर्गठन हुआ जिसमें डा. प्रतिमा श्रीवास्तव को महिला शाखा का जिलाध्यक्ष, प्रियंका श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, इंदू श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, ज्योत्सना श्रीवास्तव सहायक अध्यपिका को उपाध्यक्ष व ममता श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा का विस्तार तेजी से हो रहा है। महिला शाखा का गठन से मातृशक्ति के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। महिला जिलाध्यक्ष डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि अब महिला शाखा के पूरे जिले व हर तहसील में गठन किया जाएगा और शीघ्र ही जिले में एक कायस्थ महिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव सहित प्रदेश व प्रान्तीय के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।