JAUNPUR NEWS : महिलाएं किसी से कम नहीं: रमेश यादव

JAUNPUR NEWS : महिलाएं किसी से कम नहीं: रमेश यादव

महिलाएं अपने हक के लिये आगे आयें: रचना
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। विकास खंड करंजाकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक मिरमिरापुर में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जन चौपाल का आयोजन हुआ।

इस मौके पर सोशल एक्टविस्ट रमेश यादव ने कहा कि हमें संविधान में बहुत अधिकार मिले और अधिकार मिलने के बाद भी आज जमीनी हकीकत का आंकलन किया जाए तो महिलाओं का सामाजिक आदर, सम्मान, शिक्षा व्यवस्था, परिवार में स्थान, लैंगिक भेदभाव, रूढ़ियां व कुप्रथाएं, आर्थिक संसाधनों पर नियंत्रण एवं प्रयोग की वर्तमान स्थिति पर आज भी महिलाएं संघर्ष कर रही है और उन्हें उनका अधिकार नही मिल पा रहा है।

कार्यक्रम संयोजिका रचना ने कहा कि आज महिलाएं सरकारी सेवा, देश की रक्षा, घर संभालने की बात हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है, यह बदलाव आज पितृसत्तात्मक समाज कोई दूर करें हमें आगे बढ़ना है वही देश व समाज को तरक्की भी प्रदान करता है।

सामुदायिक वर्कर कविता देवी ने कहा कि महिला शक्ति, विकास के सम्मान में आज का दिन महिलाओं की शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करता है। देखा जाता है कि आज के इस विकास के दौर में हम महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय की स्थिति पर नजर डाले तो आज भी महिलाएं संघर्ष कर रही है, उन्हें संविधान से बराबरी का अधिकार मिला।

समूह लीडर छाया देवी ने कहा कि सभी जाति, धर्म, लिंग, समानता अपने साथ होने वाले भेदभाव, हिंसा का विरोध करना चाहिए। लड़की और लड़के को बराबर का अवसर दे। महिला हिंसा, बालिका शिक्षा विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस अवसर पर शशिकला, निर्मला, सरोजा ,शकुंतला, चमेला, संजना, कविता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent