Jaunpur News: सब्जी विक्रेता पर डण्डे एवं लोहे के बट्टे से हमला, मुकदमा दर्ज

  • सब्जी विक्रेता पर डण्डे एवं लोहे के बट्टे से हमला, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कलां गांव निवासी एक सब्जी विक्रेता ने दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार बीते 25 अक्टूबर की शाम वह पट्टी नरेंद्रपुर चौक के पास अपनी दुकान पर सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने डण्डे और लोहे के बट्टे से उनके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। शोर मचाने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।