Jaunpur News : दुष्कर्म में वांछित समेत दो वारण्टी गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को किशोरी से बलात्कार के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजय सिंह को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी से दुराचार के मामले में आरोपी अभियुक्त बुढ़ूपुर तिराहे के पास मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष संजय सिंह मय हमराह व सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी आर.डी. यादव व हेड कांस्टेबल पारस नाथ यादव व विजय सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर गये और तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
हिरासत मे लिए गये अभियुक्त की पहचान बुढूपुर निवासी रत्नेश कुमार बिंद पुत्र अशोक बिन्द उर्फ आशे के रूप मे हुयी। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363, 366, 376 व 3(2)5 एस.सी./एस.टी. एक्ट व 3/4 पाक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी दो वारंटी संतोष पुत्र मंत राज व रंजीत पुत्र सुबाष भी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।