Jaunpur News : यातायात माह जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ
Jaunpur News : यातायात माह जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ
एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी जितेन्द्र दुबे व एआरटीओ एसपी सिंह ने दिया संदेश
अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात माह जागरुकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात् यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नेहरु बालोद्यान सिनियर सेकेन्डरी स्कूल, जनक कुमारी इण्टर कालेज व तिलक कान्वेन्ट स्कूल के बच्चों सहित एनसीसी के कैडेट्स व पुलिस के जवानों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी।
इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर जितेन्द्र दुबे, व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह द्वारा स्कूल के बच्चों को सोशल डिस्टेसिंग से बैठाकर यातायात नियमों के विषय में सम्बोधित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि नगर डा. संजय कुमार द्वारा यातायात नियमों के जागरुकता के विषय में विस्तृत उद्बोधन करते हुए हेलमेट सिटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने व उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्टर द्वारा विडियो दिखाकर व यातायात जागरुकता हेतु पम्पलेट का वितरण कर जागरुक किया गया। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली को सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए पुलिस लाइन मुख्य द्वार से, वाजिदपुर तिराहा से, जेसीज चौराहा से, टीडी कालेज उत्तरी गेट होते हुए लाइन बाजार से मुड़कर पुनः वापस पुलिस लाइन लायी गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।