Jaunpur News : मण्डी शुल्क के विरोध में व्यापार मण्डल ने किया धरना प्रदर्शन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्देशित पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने ’नई सब्जी मंडी स्थित सचिव कार्यालय’ पर कई घंटे तक सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया तत्पश्चात मंडी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में 5 जनवरी को पुतला दहन का कार्यक्रम होगा और 7 जनवरी को सभी अनाज व्यवसाई अपनी दुकान बंद रखेंगे।
ज्ञापन देते हुए नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि आज देश व प्रदेश में व्यापारियों की सरकार है देश के प्रधानमंत्री ने जून 2020 में संपूर्ण देश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया था परंतु आज दोबारा मंडी शुल्क लगा दिया गया है। स्वागत करते हुए अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने इसे महंगाई से जुड़ा हुआ शुल्क बताया और कहा कि उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर और युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर इस आंदोलन में साथ दे, क्योंकि यह महंगाई से जुड़ा हुआ शुल्क है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि व जिला संरक्षक राजदेव यादव ने संयुक्त रुप से कहा कि हम सभी को यह विश्वास है कि यह सरकार हमारी मांग को अवश्य मानेंगे, क्योंकि यह मांग न्यायसंगत है।
धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, संरक्षक छब्बू लाल सोनकर, संतोष साहू, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, हफिज शाह, सुरेश सोनकर, अरुण कपूर, योगेश साहू, विजय जायसवाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर मंगला साहू, यशवंत साहू, घनश्याम गुप्ता, रामकुमार साहू, अभिषेक सेठ, संदीप कुमार, सुरजीत कुमार, आनंद कुमार, पंकज कुमार, संजय यादव, सुभाष सोनकर, सुधीर साहू, आशीष जायसवाल, निश्चय साहू, वेद प्रकाश, महेश साहू, विनोद अग्रहरि, अमित कुमार, अनिल कुमार, रमेश चंद, रितेश गुप्ता, संदीप कुमार, राम आसरे साहू, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सत्य नारायण आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अनाज व्यापार संघ के महामंत्री योगेश साहू ने किया। अन्त में अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।