Jaunpur News : आज विश्व में भारत की एक नई पहचान बन गयी: महेश श्रीवास्तव

Jaunpur News : आज विश्व में भारत की एक नई पहचान बन गयी: महेश श्रीवास्तव

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन गया है और आज विश्व में भारत की एक नई पहचान बन गई है। उक्त विचार भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने भाजपा मछलीशहर जिला संगठन द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत माँ कृष्णा सरस्वती जूनियर हाईस्कूल नत्थनपुर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम व वृक्ष वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में कही। साथ ही आगे कहा कि आज मोदी सरकार ने ऐसा ऐसा कार्य किया है कि विदेश के लोग भी नतमस्तक हो कर भारत का गुड़गान कर रहे है।

देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक समाजहित राष्ट्रहित में कार्य हो रहा है। मछलीशहर सांसद वीपी सरोज ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान, सफाई अभियान, पौधरोपण जैसे अनेक कार्य हो रहे है जो सराहनीय कार्य है। पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी मोदी के नेतृत्व में देश प्रदेश में चौहमुखी विकास कार्य हो रहे है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि भाजपा सरकार ही बगैर भेदभाव किये विकास कार्य कर रही है।

जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हर कार्य बखूबी से किया व संगठन के दिशा निर्देश का पालन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाजपा डॉ अजय सिंह ने किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुप्स अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, रमेश जायसवाल, संतराम मौर्या, शत्रुघन जयसवाल, अखिल प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रजापति, राजेश सोनकर, राधेश्याम विश्वकर्मा, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, शांति स्वरूप मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, ऋषिकेश श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश जी के वाराणसी से आने पर त्रिलोचन महादेव जलालपुर सरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent