JAUNPUR NEWS : यातायात विभाग ने हेलमेट को लेकर पुलिस पर भी कसा शिकंजा
अजय पाण्डेय
जौनपुर। यातायात नियमों को दरकिनार करते हुए यदि आप सड़क पर वाहन चलाते पाए गए तो होगा चालान। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ल ने जेसीज चौराहा और वाजिदपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान के तहत विभागीय होमगार्ड व पुलिस बिना हेलमेट के वाहन चलाते मिले जिनका भी चालान किया गया। श्री शुक्ल ने बताया कि जब हमारे ही विभागीय लोग ही नियमों का उल्लंघन करेंगे तो आम जनमानस को हम कैसे जागरूक करने में सक्षम होंगे। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि टेली फिल्म, प्रचार प्रसार के माध्यमों से हमारे विभाग द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है जिससे जनता जागरूक हो और दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही चलें। अपने को सुरक्षित रखने के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











