Jaunpur News : शिक्षा के सेतु को निर्मित करने के लिये सभी की भूमिका जरूरी: कुलपति
पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का जीवन सिद्धांतों से भरा रहा
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में प्रतिमा का हुआ अनावरण
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में पूर्व राज्यपाल स्व. माता प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण कुलपति ने किया। इस मौके पर उनके जीवन चरित्र पर डालते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु नैक कराने के लिए जोर दिया। पूर्व राजपाल स्वर्गीय माता प्रसाद के जन्मदिवस के अवसर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने उनके प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया।
उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के सेतु को निर्मित करने में सभी लोगों की भूमिका जरूरी है। विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों में नैक कराना का जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल ने सभी क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण कार्य किये। वह हम सभी के बीच में सदैव जीवित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन पर चलकर उनके सिद्धांतों का अनुकरण करना चाहिये। कुलपति ने महिलाओं को वीरांगना बताते हुए कहा कि वह किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, किसी से डरे नहीं आगे बढ़ें। उन्होंने महिलाओं को गर्भ संस्कार पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए पढ़ने का जोर दिया। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबू जी पिछड़े दलित समाज के उद्धार के लिये योगदान दिये, उनसे हम सभी को सीख लेने की जरूरत है।
उन्होंने शिक्षा सुधार में भी बहुत कदम उठाएं। वित्त अधिकारी संजय कुमार ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा सेवा योगदान की सराहना की। इसके पूर्व अतिथियों को प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र कुमार एवं संस्थापक सदस्य मोखन राम मास्टर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्षता प्रो. एसपी सिंह ने किया। आभार डा. स्वतंत्र कुमार ने व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. मनोज मिश्रा, इंजी. पी राम, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, डॉ. राकेश कुमार, केशव प्रसाद, डॉ. एसपी भास्कर, कर्मवीर भारती, सरवन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।