JAUNPUR NEWS : अमित शाह के केराकत जनसभा में किये वादे हुये हवा—हवाई
दीपावली पर लाभार्थियों को नहीं मिला पर नि:शुल्क गैस सिलेण्डर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का दीपावली पर फीका हुआ रंग
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। क्या हुआ तेरा वादा? वो कसम वो इरादा? सत्तर की दशक में आई फिल्म “हम किसी से कम नहीं” उस समय काफी पापुलर गानों में से एक था। आज भी जैसे ही इस गाने की गूंज कानों में पड़ती है तो दिल झूम उठता है। आजकल एक बार फिर यह गाना काफी शुर्खिओ में है। हर कोई इसे गुनगुनाकर मौजूदा सरकार पर तंश कस रहा है।
बता दें कि विगत 7 माह पूर्व देश के गृहमंत्री अमित शाह केराकत के थानागद्दी क्षेत्र के कृषक इंटर कालेज में चुनावी जनसभा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दीजिए होली व दीपावली पर उज्जवला उपभोक्ताओं को एक एक गैस सिलेंडर मुक्त में दिया जायेगा। हालांकि केराकत विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी को परास्त कर सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने विजय हासिल की परंतु प्रदेश में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर विजय हासिल कर इतिहास बनाया। दोबारा योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान मिली पर आलम यह है कि नि:शुल्क गैस सिलेंडर की आस में बैठे उपभोक्ताओं को लगा कि नि:शुल्क सिलेंडर मिलने से त्योहारों की खुशियों में चार चांद लग जायेंगे, मगर दीपावली बीत जाने के बाद भी नि:शुल्क गैस सिलेंडर नही मिल सका जिस कारण दीपावली का रंग फीका पड़ गया।
गौरतलब हो कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने में राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना की शुरुवात की थी। इसका लाभ भी अनेकों गरीब परिवार को मिल रहा है। जनपद में भी उपभोक्ता उज्जवला योजना का लाभ ले रहे हैं। क्षेत्र की जनता मुक्त गैस सिलेंडर को लेकर अपने आप को छला महसूस कर रही है। चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे कर सत्ता हथियाने के बाद राजनैतिक पार्टिया चुनाव के दौरान किए गए वादे को भूलने लगती है और जैसे ही चुनाव आता है। सभी राजनैतिक पार्टियों के बड़े बड़े वादों की छड़ी लग जाती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।