प्रेस क्लब ने साथी पर दर्ज मुकदमे को लेकर निष्पक्ष जांच के लिये दिया ज्ञापन
एसपी सिटी कार्यालय पर हुये एकजुट, जांच करके होगी कार्यवाही का मिला आश्वासन
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पत्रकार साथी साहिल खान के खिलाफ थाना रसूलपुर में 12 जून को मुकदमा दर्ज होने को लेकर एसपी सिटी कार्यालय पर एक ज्ञापन दिया गया। इस दौरान इस मामले की निष्पक्ष जांच किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा कराने की मांग की। इसके साथ ही ज्ञापन में मुख्य बिंदुओं में उक्त पत्रकार साथी को न्याय दिया जाय।

जैसा कि फिरोजाबाद प्रेस क्लब को ज्ञात हुआ कि साहिल खान को प्रदर्शन की कवरेज के लिये प्रदर्शन करने वाले लोगों द्वारा फोन करके बुलाया गया था, इसकी डिटेल व रिकार्डिंग साहिल खान के पास है। प्रेस क्लब आग्रह करता है कि सभी बिन्दुओं की निष्पक्ष जांच हो। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के साथ अन्य पत्रकारों में लवकुश शर्मा, कश्मीर सिंह, सूरज वर्मा, लकी शर्मा, साहिल खान, सूरज वर्मा, मोहम्मद शाहिद, अमित पाराशर, अरूण रावत, योगी आईनेक्स्ट, कासिफ, अतुल उपाध्याय, दीपक जैन, शानुद्दीन, राजेश शर्मा, राजकुमार विमल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












