Jaunpur News : पुरानी परम्परा को संजोये है टेड़वा कचगांव का ऐतिहासिक मेला

Jaunpur News : पुरानी परम्परा को संजोये है टेड़वा कचगांव का ऐतिहासिक मेला

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर के पोखरे पर लगने वाला 160 वर्ष से चलने वाला यह मेला एक बार अपने पूरे शबाब पर नजर आया। बिना दुल्हन के बारात लौट गई। ठीक सवा 5 राजेपुर की बारात आयी जिसमें दूल्हा बनकर लक्ष्मण गुप्ता, रवि सोनकर रहे। दूसरी तरफ कजगांव से बारात लगभग साढ़े 5 बजे आना शुरू हो गयी। कजगांव के तरफ से दूल्हा बनकर आये। बारात आते ही दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज से एक दूसरे को नवाजने लगे। दोनों तरफ के लोग एक दूसरे से लडकी विदा करने को कहते रहे लेकिन किसी तरफ से लड़की विदा नही हुई। यह कार्य देर शाम तक चलता रहा।

उसके बाद बारात बिना दुल्हन के लगातार 160 वर्ष बाद लौट गयी। कजगांव की बारात की तरफ से रूपेश पांडेय पंडित तथा जगदम्बा ने नाई की भूमिका निभाई। मेले में भारी संख्या में महिला, बच्चे व पुरुष आये। महिलाओं ने श्रृंगार का सामान खरीदा। झूले का आनंद लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे। पुरुषों तथा वृद्ध महिलाओं ने गृहस्थी के सामान खरीदने में रुचि दिखाई। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स चक्रमण करते रहे। महिला पुलिसकर्मी भीड़ में मौजूद रहकर मनचलों पर नजर बनाए रही। मेले में किसी अप्रिय प्रकार की घटना नही हुई। मेले की व्यवस्था में अबरार शाह, छोटे लाल यादव, डब्लू शाह, रामधनी यादव, रवि सिंह, फिरोज खान, रामू सेठ आदि की अहम भूमिका रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent