JAUNPUR NEWS : राम जानकी मन्दिर बौलिया पोखरे पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बीते शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू डाला छठ पर्व सोमवार प्रातः उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। घास मंडी चौक स्थित राम जानकी मंदिर बौलिया पोखरे पर भारी संख्या में महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। घाट पर अपार जनसमूह मौजूद रहा। भोर में 4 बजे से ही घाट पर पहुंचने वाली व्रती महिलाओं और उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया।
सभी सूर्योदय का इंतजार कर रहे थे। सूर्य उदय होने के साथ ही महिलाओं ने छठी मैया के गीतों की बजती धुनों के बीच अर्घ्य दिया और घर चली गईं। चार दिन तक चला यह लोक आस्था का महापर्व इसी के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस भी चौकस रही। भजन गायक विनोद गौरव एवं प्रियांशी जायसवाल के।मधुर भजनों से पूरा मंदिर प्रागंण भक्तिमय हो गया। बता दें कि यह व्रत माताओं द्वारा अपनी सन्तानों के दीर्घायु सहित सुख, समृद्धि, यश, कीर्ति आदि के लिये रखा जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।