JAUNPUR NEWS : सन्तों का आगमन ही स्थान को धन्य बनाता है: रामशंकर दास

JAUNPUR NEWS : सन्तों का आगमन ही स्थान को धन्य बनाता है: रामशंकर दास

भागवत मंच पर कई प्रदेश के सन्तों का हुआ जमावड़ा
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। सन्तों के आगमन से ही स्थान धन्य हो जाता है। लोग सन्त के दर्शन से जीवन की दुविधा का अंत हो जाता है। यह बातें श्री रामशंकर दास वेदांती ने भगवान परशुराम जी की तपोस्थली में बाबा परमहंस के आश्रम पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में कही। कार्यक्रम में अन्य स्थानों से सन्त के अलावा कैसरगंज से भाजपा के सांसद तथा कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी आये।

व्यास गद्दी से बोलते हुए श्री रामशंकर दास जी महाराज ने कहा कि भगवान की कथा में आज जमैथा गांव की यमदग्नि ऋषि की धरती का दर्शन कर सभी को अयोध्या का अहसास हुआ। इतने सन्तों ने भगवान की कथा में शामिल होकर अपने को धन्य किया। आज की कथा में उपेंद्र दास जी महाराज बेगूसराय बिहार, सन्त दयाराम दास जी महाराज गुजरात, अयोध्या के हनुमानगढ़ी के सन्त श्री रामदास जी महाराज, डॉ मिथिलेश नन्दनीशरण जी महाराज, महामंडलेश्वर गिरीश दास महाराज, महंत शशिकांत दास जी महाराज, महंत बृजमोहन दास जी महाराज तथा श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी सहित अन्य सन्तों ने अपने शब्दों से सभी को भगवान की महिमा बताया। मंच पर पहुंचे सांसद कैसरगंज व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सभी सन्तों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा दृश्य देखकर ह्रदय भक्ति भाव के भर गया। आज मैं धन्य हुआ।

मंच पर सांसद तथा सन्तों का जीएसटी आयुक्त मथुरा डॉ शिव आसरे सिंह, उद्योगपति व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ विनोद प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, डॉ बृजेश सिंह आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात परमहंस आश्रम के सन्त श्री राजनदास जी महाराज ने सभी सन्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरसेन यादव, अरविंद सिंह, रामहित निषाद, मुलायम यादव, गाधर शुक्ला, संजय शुक्ला, राजदेव शुक्ला, आनद सिंह सहित भारी संख्या में लोग मोजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent