JAUNPUR NEWS : आन्दोलनकारी विद्युतकर्मी अब पूर्णत: हड़ताल पर चले गये

JAUNPUR NEWS : आन्दोलनकारी विद्युतकर्मी अब पूर्णत: हड़ताल पर चले गये

ऊर्जा प्रबन्धन अब अड़ियल रवैया अपना रहा: निखिलेश सिंह
जौनपुर। पिछले 5 दिनों से धरनारत विद्युतकर्मी बीती रात से पूर्णतः हड़ताल पर चले गये। इसी के बाबत शुक्रवार को 5वें दिन 132 केवी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक इं. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार हुआ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में समस्त कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मी शामिल रहे।

इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्रबन्धन का अड़ियल रवैया तथा कर्मचारी विरोधी होने के कारण समस्त कर्मचारी भयमुक्त होकर जनहित में कार्य नहीं कर पा रहे है। हमारी लड़ाई विद्युत विभाग को निजी हाथों में बेचने से बचाने एवं जनता को सस्ता बिजली दिलाने की है। साथ ही इं. पकंज जायसवाल, अनिल पटेल, गौरव सिंह, हरिकेष सिंह, विपुल सिंह, जितेन्द्र, चंचल तिवारी, कमलेश आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर इं. अशोक सिंह, इं. धर्मेन्द्र मौर्या, अनीश यादव, इं. संजय लाल प्रजापति, इं. आतिश यादव, इं. गुलाब चन्द राम, संजय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमलाकान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चौहान, विजय यादव, प्रीतम श्रीवास्तव, संतराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent