Jaunpur News : सड़क पर मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी
बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर हुये फरार
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में सड़क पर मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक की बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल किया लेकिन बदमाशो का कुछ पता नही चला। जानकारी के अनुसार बीती रात कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा अपनी मोबाइल से सड़क पर बात कर रहा था। आरोप है कि उसी दौरान एक बाइक से दो अज्ञात बदमाश पहुचे और वह सुनील का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
सुनील ने शोर मचाया तो काफी लोग जुट गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पहुच गए। उन्होंने काफी देर तक नाकेबंदी कर के जांच पड़ताल किया लेकिन उक्त बदमाशो का कही कुछ पता नही चला। इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मोबाइल छीनने की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुची थी। तहरीर मिल गयी है। छानबीन की जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













