Jaunpur News : भाजपा सरकार में व्यापारियों का हित सर्वोपरि: विधायक

Jaunpur News : भाजपा सरकार में व्यापारियों का हित सर्वोपरि: विधायक

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश की संयुक्त भाजपा सरकार सदैव व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ी है। हमारे लिये व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। उक्त बाते शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने उत्तर प्रदेश उद्योग ब्यापार मण्डल डीहअशरफाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि ब्यापार मण्डल की सभी समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है।

विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी ने व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यापार मण्डल द्वारा समारोह में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्रम व देव प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया। व्यापार मण्डल के संस्थापक उमेश चन्द्र अग्रहरि के संयोजन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद हेतु रमेश चन्द्र अग्रहरि, महामन्त्री शनि सिंह सोनू, कार्यकारी मन्त्री मुश्ताक अहमद, कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्रहरि, उपाध्यक्ष आलोक अग्रहरि तथा संगठन मन्त्री के रूप में रोहित गुप्ता को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जय प्रकाश अग्रहरि, अमृत लाल अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरि, श्याम मिलन अग्रहरि, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल, राकेश वर्मा, रमेश शुक्ल, बेचन सिंह, बृजेश शुक्ल सहित व्यापार मण्डल के लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।