विश्व कप जीतने पर अजोसी गांव में बंटीं मिठाइयां, मना जश्न
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत बना महिला विश्वकप विजेता
टीम इण्डिया की खिलाड़ी है अजोसी की राधा यादव

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। बीती रात देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अहम दिन रहा। महिला विश्व कप जीतने पर देश भर में उत्सव का माहौल रहा। इसी क्रम में सिकरारा क्षेत्र के अजोसी गांव निवासी महिला क्रिकेटर राधा यादव के गांव में विश्व कप जीतने पर क्रिकेट प्रेमियों ने गर्मजोशी से जश्न मनाया। गांव में स्थित महावीर धाम मंदिर पर राधा के भाई मनोज यादव के साथ गांव के सूरज यादव, लालमणि यादव, पंधारी यादव, ललई यादव, शुभम मिश्रा, नानक माली, संजय माली, छोटू यादव आदि ने एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







