JAUNPUR NEWS : अधीक्षण अभियंता पर लगा 25 हजार का जुर्माना
राज्य सूचना आयुक्त ने सूचना न देने पर की कार्रवाई
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समय के बाद भी सूचना नहीं देने पर राज्य सूचना आयोग लखनऊ ने जन सूचना अधिकारी अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण मंडल वाराणसी पर 25 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया। अयुक्त ने प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को अधिकारी के वेतन से जुर्माना की राशि काटकर जमा करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोरवलिया भादी निवासी ओम प्रकाश सिंह ने कुल छह बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। समय बीतने के बाद भी सूचना नहीं मिलने पर अपीलकर्ता ओम प्रकाश सिंह राज्य सूचना आयोग पहुंच गये। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उत्प्रेरी ने अपीलकर्ता के अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद जन सूचना अधिकारी अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण मंडल वाराणसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को आदेश दिया कि उक्त अधिकारी के वेतन से जुर्माना की राशि काटकर जमा कराया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










