टूण्डला नगर में रामलीला की तैयारियां जोरों पर
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में रामलीला महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है। रामलीला महोत्सव कमेटी द द्वारा नगर में भ्रमण कर रामलीला के लिए सहयोग धनराशि एकत्रित की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रामलीला के पात्रों द्वारा रिहर्सल का कार्य जोरों पर चल रहा है। नगर रामलीला कमेटी के डायरेक्टर सुशील पोनिया ने बताया है टूंडला नगर की रामलीला 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो होगी इसलिए रामलीला को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। रामलीला का समय अब नजदीक आ रहा है इसलिए पात्रों द्वारा उनके किरदार की तैयारी कराई जा रही हैं। नगर रामलीला अध्यक्ष शशांक प्रताप सिंह ने कहा कि नगर में अयोजित होने वाली रामलीला के लिए समस्त नगर वासियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। रामलीला कमेटी और पात्र भी प्रभु श्री राम की लीला के लिए पूर्ण रूप समर्पित होकर कड़ी मेहनत कर अपना योगदान दे रहे हैं। रामलीला अध्यक्ष ने नगरवासियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष हनी जादौन ने कहा कि प्रभु इच्छा से ही हर कार्य होता है। यह हम लोगों का सौभाग्य है कि हमें नगर रामलीला में सहयोग के लिए अवसर प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष ने बताया कि श्री राम की कृपा से सारी तैयारियां संपन्न और व्यवस्थित रूप से चल रही है। इस मौके पर नगर रामलीला कमेटी अध्यक्ष शशांक प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष हनी जादौन, राजेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, मोनू चौधरी, मनप्रीत सिंह कीर, भोला सभासद, कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










