HomeJaunpurJaunpur News : सुग्रीव मिलन, बाली वध और सीता खोज का हुआ...

Jaunpur News : सुग्रीव मिलन, बाली वध और सीता खोज का हुआ मंचन

Jaunpur News : सुग्रीव मिलन, बाली वध और सीता खोज का हुआ मंचन

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय त्रिलोचन महादेव में रामलीला के छठवें दिन राम सुग्रीव मिलन और बाली वध का मंचन किया गया। वहीं हनुमान जी की भूमिका में विनोद गुप्ता ने जबरदस्त अदाकारी की और माता जानकी का पता लगाने के लिए समुंद्र को लांघ कर लंका जा पहुंचे। वहीं सुग्रीव को राजगद्दी दिलाने के बाद सुग्रीव द्वारा अपना किया वादा भूल जाने पर लक्ष्मण क्रोधित मुद्रा में उनके पूरे राज्य महल को नष्ट करने के लिए चल देते हैं जिसके बाद सुग्रीव उनसे क्षमा याचना करते हैं और सीता माता की खोज करने में अपने बानरी सेनाओं को लगा देते हैं।

लक्ष्मण की भूमिका में सचिन सेठ श्लोक और राम की भूमिका में महेंद्र प्रताप राजभर और सीता की भूमिका में सत्यम अग्रहरि ने अदाकारी दिखाया। इस मौके पर संरक्षक आशीष गिरी, सतीश सेठ, रमेश सेठ, दीपक चौधरी, राहुल सेठ, राजकुमार अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read