HomeJaunpurJaunpur News : विकास में बाधक भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना...

Jaunpur News : विकास में बाधक भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना होगाः शरत चन्द्र

Jaunpur News : विकास में बाधक भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना होगाः शरत चन्द्र

जौनपुर। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा स्वतंत्र भारत/75 सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता थीम के साथ 26 अक्टूबर से 1 नवंबर की अवधि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस परिप्रेेक्ष्य में गुरुवार को बड़ौदा यूपी बैंक की मुख्य शाखा द्वारा बीआरपी इंटर कालेज के मुक्तेश्वर प्रसाद सभागार में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में निबंध क्विज वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां सभी को भ्रष्टाचार से विरत रहने हेतु सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह क्षेत्रीय प्रमुख बड़ौदा यूपी बैंक ने अपने सम्बोधन में भ्रष्टाचार को विकास में बाधक बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए साधनों तथा सूचना का अधिकार एवं पीजी पोर्टल एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई पोर्टल पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सुभाष चंद्र सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी से जीवन में हर क्षेत्र में सत्य निष्ठा अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य प्रबंधक शरद चंद्र ने बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजना के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में श्रेया दुबे को प्रथम, प्रिया गुप्ता को द्वितीय और साक्षी यादव को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सतर्कता राजेश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन वित्तीय साक्षरता केंद्र के परामर्शदाता वीरेंद्र गुप्ता ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read