HomeJaunpurजेल लोक अदालत के लिये डा. सुनील सिंह नामित

जेल लोक अदालत के लिये डा. सुनील सिंह नामित

जेल लोक अदालत के लिये डा. सुनील सिंह नामित

जयेश बादल
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार, सचिव हरीश कुमार के संयोजन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद द्वारा डा. सुनील सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को 29 अक्टूबर को जेल लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु नामित किया गया है। जेल लोक अदालतें लघु अपराधों, छोटे-छोटे आपराधिक मामले अथवा शमनीय आपराधिक मामलों इत्यादि में बंदियों को लाभ देने के लिए लगायी जाती है।

जेल लोक अदालत में मुकदमे निस्तारित करवाने के लिए बंदी स्वयं अधीक्षक कारागार को आवेदन कर सकता है या बंदी के रिश्तेदार, मित्र, अधिवक्ता या उसका कोई भी शुभचिंतक उसकी पैरवी नामित अधिकारी के न्यायालय में कर सकता है। वीरेंद्र वर्मा जेलर कारागार ललितपुर द्वारा भेजी गई आख्या एवं सूची के अनुसार अब तक केवल दो बंदियों द्वारा जुर्म स्वीकृति के आधार पर रिहाई हेतु आवेदन किया गया है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार जेल में पुकार लगाकर बंदियों को जुर्म स्वीकृति के लिए अवगत कराया जा रहा है, ताकि जानकारी के अभाव में कोई न्याय से वंचित न रह जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read