Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान में छात्रों ने निकाली रैली
Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान में छात्रों ने निकाली रैली
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को सार्वजनिक इंटर कालेज एवं सार्वजनिक पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रबन्धक एवं क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सार्वजनिक पीजी कालेज से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मछलीशहर रोड से पुनः विद्यालय परिसर में पहुँचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि हमारा देश आज स्वतंत्रता की 75वी वर्षगाँठ मना रहा है।
हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे देश के वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह त्योहार हमे सीख देता है। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने कहा कि देश मे पहली बार हर घर पर तिरंगा फहराया जा रहा है। हमारे देश की शान तिरंगा है। इस अवसर पर संजय सिंह, अनुपम तिवारी, गोपाल पाण्डेय, रतन शंकर मिश्र, राजकुमार पाण्डेय, विमल सिंह, सुभाष तिवारी, रमाकान्त सिंह, अमरनाथ विश्वकर्मा, पंकज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।