Jaunpur News : प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल का हुआ स्वागत
Jaunpur News : प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल का हुआ स्वागत
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/05/087-1-300x170.jpg)
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित दिव्यांग स्कूल बक्शा में पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी का स्वागत सैनी समाज ने किया। इस मौके पर संस्थान के प्रबन्धक विनोद सैनी ने कहा कि ये हमारे समाज के लिए गौरव की बात है कि भाजपा ने शीर्ष पदों पर सैनी समाज को जगह दिया है। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि ओबीसी समाज के लिए आप द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। आपने सर्व समाज के कार्य किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समाज के बंधुओं व शिक्षक वर्ग ओबीसी समाज के लोगों से अपील किया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सराहनीय कार्य को देखते हुए एक बार पुन: सरकार बनायें। स्वागत समारोह का संचालन डॉ प्रमोद सैनी ने किया। इस अवसर पर संस्थान उपाध्यक्ष राम अवतार सैनी, शिवम सैनी, मनोज सैनी, सौरभ सैनी, राकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राकेश नाविक, विपिन यादव, दीपक सैनी, राजेश सैनी, अरुण मौर्या, डॉ प्रमोद गुप्ता, पावन अग्रहरी, नितिन सैनी, शिवपूजन सैनी, दिनेश सैनी, रामकुमार सैनी, प्रदीप सैनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/03/ADD-ADMISSION-OPEN-Neeldeep-Academy-with-more-facilities-than-the-facilities-of-all-the-famous-and-expensive-schools-address-is-Near-Union-Bank-Sihipur-Machhalishahar-Road-Jaunpur-19-march-2024.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)