JAUNPUR NEWS : भारतीय स्टेट बैंक ने मल्हनी में किया “एसबीआई आपके द्वार” कार्यक्रम
बृजेश यादव
मल्हनी, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक की बातचीत हुई। यह कार्यक्रम “एसबीआई आपके द्वार” महिला सशक्तिकरण एवं प्रगति हेतु स्वयं सहायता समूहों का ऋण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ।
भारत सरकार और भारतीय स्टेट बैंक की बैठक के निर्णय से भारतीय स्टेट बैंक की मल्हनी शाखा में ‘एसबीआई आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत, समस्याओं का निस्तारण और CCL (कैश क्रेडिट लिंकेज) लिंकेज था। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद सिंह ने किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित आम जनों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं ग्राम प्रधान को स्वयं सहायता समूह की महत्ता बताई और साथ ही अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह के गठन की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि SHG (सेल्फ हेल्प ग्रुप) से आधी आबादी का उत्थान होगा और इसी पहल से राष्ट्र का भी उत्थान संभव है।
कार्यक्रम के दौरान तीन समूहों को सीसीएल लिंकेज का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया जिसमें जय गुरुदेव महिला स्वयं सहायता समूह, जय भीम बाबा महिला स्वयं सहायता समूह एवं उजाला स्वयं सहायता समूह शामिल है। इन तीनों समूहों को अपने सदस्यों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को डेढ़ लाख रुपए तक की लोन प्रदान करने की अनुमति प्रदान हुई। इस मौके पर शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, हेड कैशियर रामसेवक, ऋण अधिकारी आलोक कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।