Jaunpur News : सपा महिला सभा ने डा. चित्रलेखा सिंह को बनाया राष्ट्रीय सचिव

Jaunpur News : सपा महिला सभा ने डा. चित्रलेखा सिंह को बनाया राष्ट्रीय सचिव

सपाजनों सहित तमाम शुभचिन्तकों ने चित्रलेखा को दी बधाई

जौनपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा जनपद निवासी वरिष्ठ नेता डा. चित्रलेखा सिंह को राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया। यह जानकारीजैसे ही जनपदवासियों को हुई, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। डा. सिंह को यह पद मिलने से जनपद के सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि डा. चित्रलेखा को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाकर सपा ने यह संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान और स्वाभिमान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है।

डां चित्रलेखा को यह जिम्मेदारी देने से जनपद की समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। सपा की यही उम्मीद है कि महिलाओं को जोड़कर एक लंबी श्रृंखला डा. चित्रलेखा द्वारा सपा में जोड़ने का काम किया जाएगा। उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करने वालों में जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, विजय बागी, विवेक रंजन यादव, मनोज मौर्या, शेखू खां, हाफिज शाह सहित तमाम सपाजन प्रमुख हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent