Jaunpur News : समाज सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती

Jaunpur News : समाज सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की मनायी गयी जयन्ती

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की जयंती शनिवार को मनायी गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद प्रजापति ने संत रामसुभीख के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुम्हार जातियों को टूटने से बचाया। विशिष्ट अतिथि भागीदारी पार्टी पी. के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि राम सुभीख जी के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को जोड़ने का कार्य किया और एकता पर बल दिया।

हम लोग एकजुट होकर समाज के लिए लड़ेगे और देश की सत्ता में भागीदारी लेंगे। कार्याक्रम की अध्यक्षता करते हुये कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति ने कहा कि रामसुभीख जी मजदूरों की आवाज हुआ करते थे और तन, मन, धन से सदैव समाज की मदद करते थे। उन्होंने समाज को टूटने से बचाया है। जो कुम्हार जाति के होकर अन्य जाति के शीर्षक का प्रयोग करते थे, उनका विरोध करते थे और उनसे प्रजापति शीर्षक लिखने को कहते थे। कार्यक्रम का संचालन आखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम आयोजक महेन्द्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सोमारू राम प्रजापति, सावन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, नीतू प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पूजा प्रजापति, विकास प्रजापति, प्रीति प्रजापति, आदर्श प्रजापति, रीता प्रजापति, दीपक प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent