चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में महिला उद्यमियों की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया। मजडीहा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में आरुषि गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। जेसी वीक चेयरपर्सन डॉ मारिया फारूकी ने बताया कि जेसी सप्ताह नमस्ते 2022 के तीसरे दिन सनराइज पब्लिक स्कूल में स्लो साइकिल रेस हुई जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रथम स्थान पर आरुषि गुप्ता रहीं। दूसरे स्थान पर सेजल गुप्ता और तीसरे स्थान पर पलक राजभर रहीं। अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि निर्णायक की जिम्मेदारी प्रियंका चित्रवंशी ने निभाई। पूर्व अध्यक्ष गीता मुन्नी जायसवाल और आशा गुप्ता ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की निदेशक जागृति चित्रवंशी को संस्था की तरफ से आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव संगीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी, कुसुम जायसवाल समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।