Jaunpur News: श्री संकट मोचन संगठन ने गोपी घाट पर किया भव्य देव दीपावली महोत्सव

  • श्री संकट मोचन संगठन ने गोपी घाट पर किया भव्य देव दीपावली महोत्सव

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) के तत्वावधान में गोमती नदी तट (शाही पुल गोपी घाट) पर भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलन करके महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि “देव दीपावली हमारे धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।”

इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां गोमती की भव्य आरती से हुई। इसके उपरान्त श्रद्धालुओं ने गोमती तट पर दीपदान किया जिससे पूरा घाट दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा। जल में तैरते दीपों का दृश्य अत्यन्त मनमोहक रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्ति संगीत, नृत्य एवं आरती प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अन्त में भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

संगठन के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और लोक परम्पराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संरक्षक प्रदीप तिवारी, महामंत्री संदीप निषाद, उपाध्यक्ष अजय नाविक, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, कार्यक्रम संयोजक रितेश जायसवाल, डॉ. कमलेश निषाद, सूरज पण्डा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA