JAUNPUR NEWS : श्री रासमण्डल दुर्गा पूजनोत्सव समिति ने प्रभातफेरी का किया स्वागत

JAUNPUR NEWS : श्री रासमण्डल दुर्गा पूजनोत्सव समिति ने प्रभातफेरी का किया स्वागत

अजय पाण्डेय
जौनपुर। श्री रासमंडल दुर्गा पूजनोत्सव समिति श्री जगन्नाथ धाम के तत्वावधान में साहिब श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश उत्सव पर नगर में चल रही प्रभातफेरी में प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी प्रभातफेरी में शामिल सिख बंधुओं का स्वागत समिति के संयोजक नीरज श्रीवास्तव, अनिल अस्थाना, आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष राहुल राय, महेश जायसवाल एवं स्वयं यादव ने किया। साथ ही श्री गुरु सिंह सभा रासमंडल जौनपुर द्वारा भव्य शबद कीर्तन, जलपान व प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार तेजा सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, सचिव सरदार सतनाम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री रासमंडल दुर्गा पूजनोत्सव समिति के समस्त पदाधिकारियों की सराहना किया। इस अवसर पर श्री रासमंडल दुर्गा पूजनोत्सव समिति के अध्यक्ष सौरभ यादव, महामंत्री नमनदीप सिंह मनी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता सहित आलोक वर्मा, सौरव गुप्ता, विकास सेठ, सरदार गुरुबीर सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार रमनदीप सिंह, सरदार लकी सिंह, सरदार रिंकू सिंह, शिवम, शुभम कनौजिया, कृष्णा गुप्ता, चुलबुल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA