Jaunpur News : शीतला जी महारानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट ने 151 कन्याओं को दिया उपहार
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकिया धाम के प्रांगण में रामनवमी एवं नए शक संवत वर्ष के पुनः आगमन पर शीतला जी महारानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट के प्रमुख विद्याधर त्रिपाठी एवं पत्नी मनोज त्रिपाठी ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से 151 कन्याओं को भोजन कराया गया जिसके बाद शीतला जी महारानी पुरोहित परिवार ट्रस्ट के प्रमुख ने बच्चियों को उपहार स्वरूप चुनरी, पैसा, थाली, फल आदि प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ कृतिका त्रिपाठी, श्वेता पांडेय, प्रज्ञा शुक्ला, आदर्श त्रिपाठी, कल्याणी त्रिपाठी, कीर्ति शुक्ला, अवनीश त्रिपाठी, राजू पांडेय, अशियम आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















