Jaunpur News : शारदीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित
Jaunpur News : शारदीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित
शाहगंज, जौनपुर। नगर के हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में शारदीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहें। डांडिया नृत्य के माध्यम से मां भगवती का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में नगर की महिलाएं किशोरियों ने डांडिया रास किया।
मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने मां भगवती का दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, रचनात्मकता से परिपूर्ण कार्यक्रम द्वारा नवरात्रि में देवी माँ की आराधना से भक्तों में भक्ति का आह्वान हुआ है। ऐसे कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु आयोजकों को साधुवाद। क्षेत्र में ऐसे धार्मिक कार्य को आयोजित करना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे जहां मां भगवती का आह्वान होता है वहीं उनके आशिर्वाद से जनमानस को शान्ति शक्ति सम्मान व सम्पन्नता मिलता है।
तत्पश्चात डांडिया कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम बुधवार सायं सात बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक चला। डांडिया में सौ से अधिक परिवार ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुपमा अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, संगीता अग्रहरि, अमित जायसवाल, धीरज पाटिल को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू, पूनम जायसवाल, पूजा जायसवाल, डा जे पी दूबे, रुपेश जायसवाल, क्षत्रिय महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष डा अभिषेक सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।