HomeJaunpurJaunpur News : शाहगंज की ऐतिहासिक श्री रामलीला का हुआ शुभारम्भ

Jaunpur News : शाहगंज की ऐतिहासिक श्री रामलीला का हुआ शुभारम्भ

Jaunpur News : शाहगंज की ऐतिहासिक श्री रामलीला का हुआ शुभारम्भ

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारंभ हो गया। गांधीनगर कलेक्टरगंज के फड़ पर इसका शुभारंभ नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता प्रदीप जायसवाल ने आरती कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने शाहगंज की रामलीला के गौरवशाली इतिहास को याद किया और नगरवासियों से रामलीला मंचन का साक्षी बनकर मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र को आत्मसात करने की अपील की। आरती में अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि और।संरक्षक मंडल समेत समिति के तमाम पदाधिकारी भी शामिल हुए। बता दें कि यह रामलीला 19 दिनों तक लगातार चलेगी। मालूम हो कि शाहगंज की इस मशहूर रामलीला का इतिहास 180 साल से ज्यादा का है। यहां की रामलीला, विजयदशमी और भरत मिलाप का भव्य आयोजन पूर्वांचल में विशिष्ट स्थान रखता है।

बताते हैं कि पंडित अनंत राम शास्त्री ने रामनगर की रामलीला से प्रेरणा लेकर नगर में रामलीला की शुरुआत की थी। शुरुआत में लीला का मंचन पुराना चौक में होता था। बाद में पश्चिमी कौड़िया पक्का पोखरा पर बाबू छेदीलाल के दरवाजे पर रामलीला का मंचन होने लगा। समय के साथ रामलीला कलेक्टरगंज के चबूतरे पर पहुंची। नई आबादी में रामलीला मैदान के बगल चबूतरे पर भी तीन दिन रामलीला का मंचन किया जाता है। वर्तमान समय में दिन की लीला पक्का पोखरा पर और रात की रामलीला कलेक्टरगंज और नई आबादी में होती है। पुराना चौक पर भरत मिलाप की परंपरा है। नगर के समाजसेवियों ने समिति बनाकर नगर के पक्का पोखरा और मुख्य मार्ग पर भूमि दान देकर समिति को आधार देने काम किया। रामलीला शुरू होने से लेकर भरत मिलाप तक समूचा नगर रामभक्ति के रस में सराबोर रहता है। दशहरा में यहां करीब 80 फुट ऊंचा विशालकाय रावण का पुतला दहन देखने के लिए अगल-बगल के जनपदों से लोग पहुंचते हैं। दशहरा मेले में नगर की महिलाएं और बच्चे बैलगाड़ी, ट्रैक्टर और ट्रक पर सवार होकर मेला देखने जाते हैं। भरत मिलाप मेले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान रुपी भारी-भरकम रथ को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। इस विशालकाय रथ को कहार पूरी रात कंधों पर ढोते हैं और नगर भ्रमण कराते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read