Jaunpur News : जल ही जीवन है: ब्लाक प्रमुख

Jaunpur News : जल ही जीवन है: ब्लाक प्रमुख

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। वर्षा का जल संचयन को लेकर गुरुवार को खुटहन ब्लाक सभागार में एक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि जल ही जीवन है, इसे ब्यर्थ न जाने दे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राकेश वर्मा ने कहा कि गिरता भूगर्भ जलस्तर आने वाले भविष्य में धरती पर जीवन के लिए बड़ी समस्या बनेगा। एहतियातन सभी नागरिको को तालाब या सोख्ता गड्ढा के माध्यम से वाटर रीचार्जिंग की ब्यवस्था अवश्य करनी चाहिए।

भाजापा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि घरों में लगी नल की टोटियों के पास बरतन धोते या दाढ़ी बनाते समय अक्सर लोग पानी चालू किए रहते है। जिससे पानी बर्बाद होता है। ऐसी आदतो में सुधार के लिए उन्हें जागरूक किए जाने की जरूरत है। गोष्ठी को बीडीओ वीरभानु सिंह, प्रधान संत लाल सोनी, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, नवनीत सिंह, विकास रंजन श्रीवास्तव, जगदीश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिलेश वर्मा, स्वदेश यादव, राजेंद्र सिंह सोनल, ओमेंद्र यादव, रवी यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।