JAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना की चयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कार्यकारिणी की घोषित

JAUNPUR NEWS : जेसीआई चेतना की चयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कार्यकारिणी की घोषित

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की 2023 की नवचयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। शहर के मध्य स्थित एक होटल में साधारण सभा की बैठक हुई जहां 2023 की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष विभा गुप्ता, इंदिरा जायसवाल, रजनी साहू, रिचा गुप्ता, मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, शालिनी सिंह, चेतना साहू, अंजू पाठक, सचिव मीरा अग्रहरी, सह सचिव झांसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, एडिटर जूही वर्मा, पी.आर.ओ. संगीता सेठ, डायरेक्टर मीना गुप्ता, रिंकी जायसवाल, रेनू बैंकर, अलका उपाध्याय, किरण सेठ, ममता गुप्ता, सुधा बैंकर, ममता केसरवानी, सारिका सेठ, कोआर्डिनेटर शिल्पी जायसवाल, मीनू बरनवाल, पिंकी जायसवाल, शारदा गुप्ता, संचिता बैंकर, चंदा बरनवाल, अंजू जायसवाल, सोना बैंकर, अनीता गुप्ता के अलावा जेजे चेयरमैन यशिका गुप्ता घोषित की गयीं।

फाउण्डर प्रेसिडेंट मेघना रस्तोगी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया तो 2022 की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों से अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी, निवर्तमान अध्यक्ष रीता कश्यप, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधुरानी गुप्ता सहित शालिनी सेठ, दीप्ति रिजवान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन 2023 की सचिव मीरा अग्रहरि ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया!

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent