JAUNPUR NEWS : स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय ग्रामसभा सरसरा के प्राथमिक विद्यालय पर स्कूल चलो अभियान के तहत प्रधानाचार्य शेष कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार ने किया। साथ में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान का भी शुभारंभ किया जिससे बच्चों में होने वाले रोगों पर शुरू से नियंत्रण किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन जीत लाल सरोज और उमानाथ यादव प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। जीत लाल सरोज विद्यालय के सभी कार्यक्रमों में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बच्चों को शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं और हर प्रकार से बच्चों का सहयोग करते हैं खंड शिक्षा अधिकारी ने 5 नए बच्चों का नामांकन भी किया। निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को आगे बढ़ने को कहा।

विद्यालय में कई बच्चों ने अपने कलाओ से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जिनका नाम है प्रिंस चौधरी, शिवांश सिंह, प्रियजल बिंदु, ग्रीसा बिंद, कार्तिक सिंह, अंजलि सरोज, ग्राम प्रधान आजाद सिंह द्वारा 5 बच्चों का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जिनका नाम इस प्रकार है अंजु बिंद, नितिन बिंद, सौरभ, रमन, सार्थक यादव, प्रधान आजाद सिंह ने कहा जितने भी बच्चों का जन्मदिन होगा, हमेशा केक काटकर बनाते रहेंगे और मनाते रहते हैं।

प्रधान प्रतिनिधि राहुल मिश्रा कंधी कला ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग का वादा किया। एआरपी सत्य नारायण यादव, राजेश वर्मा, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार ने अपने उद्बोधन से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य स्वतंत्र शुक्ला, हिलाली अध्यापक शुभम विक्रम सिंह, निर्मला यादव, शिक्षामित्र मंजू यादव, शिक्षामित्र मालती सिंह, आगनबाड़ी रविकांत यादव, रवि गुप्ता, कोमल यादव, समर बहादुर यादव, सुजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह ने अपना सराहनीय योगदान दिया। मौके पर अभिभावक बलबीर गौड़, भाजपा धनियामउ मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नित्यम सिंह, जय प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent