JAUNPUR NEWS : संस्कार भारती ने किया नव वर्ष महोत्सव का आयोजन

JAUNPUR NEWS : संस्कार भारती ने किया नव वर्ष महोत्सव का आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा चैत शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में नव वर्ष महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज से आये पूर्णिमा एण्ड ग्रुप, वाराणसी के अर्पिता ग्रुप एवं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल रही। वहीं प्रायोजक समाजसेवी एवं गोपेश्वर महादेव मन्दिर भावसिंहका धर्मशाला ट्रस्टी शीतल प्रसाद अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। विशिष्ट अतिथि संघ प्रांत प्रचारक रामचंद, नितिन जी एवं सुभाष चंद्र यादव चन्दू रहे। संचालन रचित चौरसिया ने किया। आगंतुकों का बैज अलंकरण के उपरांत शंखनाद तदुपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। रुचि अग्रहरि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूर्णिमा जी द्वारा लोक नृत्य, अर्पिता जी द्वारा कत्थक, स्थानीय कलाकारों में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा योग पर आधारित कार्यक्रम एवं मातृशक्ति संस्कार भारती अनुपमा जी, संगीता जी और सीमा जी द्वारा नौ देवी दुर्गा की झांकी प्रस्तुत किया गया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अमित जायसवाल एवं महामंत्री विरेन्द्र यादव वीरु ने जताया।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त, प्रदीप जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, दिनेशकान्त यादव, अमलेन्द्र गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, जागृति चित्रवंशी, ममता गुप्ता, अंजू बरनवाल, सुमन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, मनोज सोनी, अशोक अग्रहरी, सुनील अग्रहरि, शीम प्रकाश, आनन्द अग्रहरि, सुशील सेठ, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent