Jaunpur News : पूविवि के कुलसचिव को संघर्ष मोर्चा ने दी बधाई
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार का कार्यकाल 1 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर बधाई दी। बता दें कि कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव उपाध्यक्ष डा. दियजेन्द्र दत्त उपाध्याय समेत अन्य कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके एक वर्ष के कार्यों की सराहना की और उनसे मांग किया कि कर्मचारी समस्याओं का निदान को प्राथमिकता दी जाय।
इस दौरान कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय को दुनिया के पटल पर ले जाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के निर्देशन में शिक्षा गुणवत्ता, व्यवस्था संशाधन, परीक्षा सुचिता में लगातार प्रगति हो रही है। 1 दिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय दुनिया में अपना गौरव और अलग स्थान रखेगा।