Jaunpur News : समाजवादी पदयात्रा बटाऊबीर चौराहे से महाराजगंज पहुंचा, हुआ जोरदार स्वागत

Jaunpur News : समाजवादी पदयात्रा बटाऊबीर चौराहे से महाराजगंज पहुंचा, हुआ जोरदार स्वागत

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 47वां दिन जगह-जगह स्वागत होते बटाऊबीर चौराहा से महाराजगंज पहुंचा पदयात्रियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मामले उठा रहा है लेकिन सरकार उसे अनसुना कर रही है। प्रदेश में कानून का राज नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज आम जनता गरीब, किसान, नौजवान की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों की फसल सूखा और बाढ़ से बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गयी। इधर लंपी बीमारी से बड़े पैमाने पर गायों की जान गयी है। किसानों के खाद और खेती से जुड़ी वस्तुओं का इंतजाम नहीं हो पाया है।

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार का इंतजार है। लोगों की आमदनी नहीं हो रही है। नौकरी, रोजगार नहीं है। बच्चे इतनी फीस कैसे दे पाएंगे। सरकार छात्रों को धमकी दे रही हैं कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध यूपी में हो रहा है। महिलाओं के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न अन्याय हो रहा है लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी को रोकने और कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार ने इंवेस्टमेंट के सिर्फ सपने दिखाएं हैं। उनके लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

इतने महीने बीतने के बाद अभी तक जिलों में बजट नहीं पहुंचा। यह सरकार क्या काम कर रही है। समाजवादियों का भाजपा के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध यह पदयात्रा चल रही है। ये संघर्ष सदन से सड़क तक जारी रहेगा। जनता भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार है। यात्रा में मुख्य रूप से अखिलेश गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, दीनानाथ सिंह, रमापति यादव, रामजतन प्रधान, महावीर यादव, संजय लल्लू यादव, अविनाश विद्यार्थी, राजवीर यादव, राकेश अहीर, विकास यादव, गुड्डू सोनकर, अमित ठाकुर, पंकज यादव, हर्षित, अविनाश, राज साहनी, राहुल यदुवंशी, प्रेम यादव, श्याम बहादुर, लकी पौना आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent