Jaunpur News: नशा मुक्ति अभियान में ‘रन फार हेल्थ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • नशा मुक्ति अभियान में ‘रन फार हेल्थ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य से कंचन बालिका इंटर कॉलेज बंधवा बाज़ार में शनिवार को ‘रन फ़ॉर हेल्थ’ कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र जी ने कहा कि नशा युवाओं की शक्ति को कमजोर करता है और समाज को सही दिशा में ले जाने के लिये आवश्यक है कि युवा नशे से दूर रहें तथा स्वास्थ्य, अनुशासन और खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रधानाचार्य हृदय नारायण गुप्त ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है जो विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता पैदा करता है।

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुये जिन्हें 3 टोलियों में बांटा गया था।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला मंत्री विहिप महेंद्र प्रताप सनातनी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और नशा मुक्ति के विषय में प्रेरणादायक सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हृदय नारायण गुप्त ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक आरएसएस राजेंद्र जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल, जिला मंत्री विहिप महेंद्र प्रताप सनातनी, जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, संगठन मंत्री सतेंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक बजरंग दल अनिल कौसल ने किया।

इस अवसर पर नरेन्द्र पाण्डेय प्रखण्ड अध्यक्ष, अतुल सिंह, बेचू लाल कन्नौजिया, पत्रकार धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, पत्रकार धर्मेन्द्र गिरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। समापन पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष गुप्त ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA