JAUNPUR NEWS : शाहगंज में गणतंत्र दिवस पर चहुंओर धूम
JAUNPUR NEWS : शाहगंज में गणतंत्र दिवस पर चहुंओर धूम
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में एसडीएम अंकित कुमार ने झंडा फहराया। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया और जवानों ने झंडे को सलामी दी। नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी और निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल ने तिरंगा झंडा फहराया। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसीज बूथ पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि डॉ डीसी तिवारी और डॉ राजकुमार मिश्रा ने झंडा फहराया।
ज्योतस्ना भवन में संस्थाध्यक्ष डॉ एसएल गुप्ता ने झंडा फहराया। लायंस क्लब द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया जहां अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ने तिरंगा फहराया। नगर के विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य संदीप सिंह और निदेशक हिमांशु झा ने झंडा फहराया। न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल में प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने झंडा फहराया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।