Jaunpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनजागरुकता अभियान आयोजित

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनजागरुकता अभियान आयोजित

  • सम्पर्क अभियान के जरिये 5 प्रमुख परिवर्तनों पर किया जा रहा जागरूक

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण में सम्पर्क अभियान अन्तर्गत श्रीराम बस्ती के स्वयंसेवकों ने साहित्य वितरण प्रारम्भ किया। वितरण कार्यक्रम नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद नगर व्यवस्था प्रमुख रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। वहीं कलक्टरगंज में टोली बैठक आयोजित कर संघ शताब्दी वर्ष पर जन—जन और घर—घर पहुंचने की रणनीति तैयार कि गयी।

नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुआ था। संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। पंच परिवर्तन के मूल मंत्र सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वआधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध को जन—जन तक पहुंचा राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर नगर कार्यवाह एवं व्यवस्था प्रमुख समेत दिलीप अग्रहरि, राकेश बरनवाल, अनिल अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि, जय प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA