JAUNPUR NEWS : लेखपालों का 9वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : लेखपालों का 9वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

पंकज बिन्द/डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में लेखपाल यशपाल के ऊपर हुए हमले को लेकर लेखपालों का 9वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं लेखपाल संघ आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लामबन्द है। संघ अध्यक्ष लालचंद पाण्डेय का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक यह धरना चालू रहेगा। लेखपालों के धरना से तहसील अंतर्गत बदलापुर का सारा सरकारी काम रुका पड़ा है जहां आम जनता भी परेशान है। आगे देखना है कि शासन प्रशासन द्वारा लेखपाल को न्याय कब मिलता है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, उप मंत्री शिवकुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर रंजन, ऑडिटर सीमा पटेल, लेखपाल अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA